न्यूज़ डेस्क। पटौदी खानदान के सभी सदस्य विभिन्न कारणों से मीडिया में सालों भर बने रहते हैं। अब सोहा अली खान ने एक बकरी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लोगों के कमेंट्स की बौछार आ गई। सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा इन दिनों लाइमलाइट से दूर रहती हैं और अपनी बेटी इनाया के साथ समय व्यतीत करती हैं। ताज़ा तस्वीर में उनके और बकरी के अलावा इनाया भी दिख रही हैं। https://www.instagram.com/p/CMWN4ODByzU/?utm_source=ig_embed तस्वीर में उन्होंने बकरी के बच्चे को अपनी गोद में…
श्रेणी: फिल्म मनोरंजन- टीवी जगत-फिल्म समीक्षा
फिल्म कलाकार पोन्नम्बलम के पास इलाज के लिए भी नहीं हैं पैसे, मदद की लगा रहे गुहार
न्यूज़ डेस्क। बहुभाषीय फिल्म कलाकार पोन्नम्बलम का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए रुपये नहीं होने से आर्थिक समस्या उभर रही है। इलाज के लिए रुपये नहीं होने से पोन्नमबलम दुखी हो रहे हैं। फिल्म कलाकार पोन्नम्बलम ने पहले तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया। उसके बाद उन्होंने कई भाषाओं में अलग-अलग भूमिका निभाई। पिछले दिनों पोन्नम्बलम अस्वस्थ हुये। उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका इलाज जारी है। चिकित्सक उनकी किडनी ट्रांसप्लांट करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने…
प्रधानमंत्री मोदी और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बनेगी फिल्म ‘एक और नरेन’, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे गजेंद्र चौहान
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित एक और फिल्म बनने वाली है। फिल्म का नाम ‘एक और नरेन’ होगा। इस फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी और स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्रों को एक साथ दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेता गजेंद्र चौहान मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल ”महाभारत” में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशक मिलन भौमिक हैं। भौमिक के मुताबिक फिल्म ”एक और नरेन” की कहानी में दो किस्से होंगे, एक में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में स्वामी विवेकानंद के…
सोनू सूद ने शुरू किया देश का सबसे बड़ा ‘सोनू फॉर यू’ ब्लड बैंक, जानिए कैसे जुड़ सकते हैं आप
मुंबई। एक्टर सोनू सूद ‘सोनू फॉर यू’ नाम से एक ब्लड बैंक एप शुरू करने जा रहे हैं, जो कि संभवत: देश का सबसे बड़ा ब्लड बैंक (Blood Bank) होगा और वह एप के जरिए संचालित होगा। इस एप का मकसद रक्तदाताओं को ऐसे लोगों से जोड़ना है, जिन्हें खून की तत्काल जरूरत है। इस एप की मदद से जिसे खून की जरूरत है, वह तत्काल रक्तदाता खोज सकता है और उसे एक रिक्वेस्ट भेज सकता है। इसके बाद रक्तदाता अस्पताल जाकर रक्तदान कर सकता है। इस पहल के शुरू…
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग की रेड
मुंबई। आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, विकास बहल और अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई स्थित घरों पर छापा मारा है। मुंबई में इन कलाकारों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। मंगलवार सुबह की इनके ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है और तलाशी ले रही है। कई दूसरे लोगों के ठिकानों पर भी रेड की गई है। जानकारी के मुताबिक, अनुराग कश्यप और विकास बहल के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में कथित तौर पर आयकर की चोरी से जुड़े मामले में…
कंगना रनौत की ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें- किस दिन सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित
मनोरंजन डेस्क। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में कंगना रनौत जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का एक छोटा टीजर भी शेयर किया है। साथ ही बताया कि फिल्म 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीडियो में वॉइस ओवर सुनने को मिल रहा है, जिसमें कहा गया, ”फिल्मों में आई तो सिनेमा की तस्वीर बदल दी। पॉलिटिक्स में आकर तमिलनाडु की तकदीर बदल दी। अपनी…
OTT पर रिलीज की गयी इस पहली तमिल फिल्म ने Amazon Prime पर बनाया रिकॉर्ड, ऑस्कर के लिए भी हुई नोमिनेट
मनोरंजन डेस्क। साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म फिल्म सुराराय पोट्रू लोगों को बेहद पसंद आयी है। इस फिल्म को भारत से ऑस्कर अवॉर्ड में नोमिनेट किया गया है। ऑस्कर के लिए भेजी गयी इस फिल्म ने हाल में अमेजन प्राइम पर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साउथ स्टार सूर्या की ये फिल्म एमेजन प्राइम पर सबसे अधिक देखी गई है। सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म सुराराय पोट्रू ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी सिंप्लीली डेक्कन के संस्थापक जीआर गोपीनाथ के जीवन की सच्ची घटनाओं से…
#Drishyam2Trailer: सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रहस्य और ड्रामे से है भरपूर
हैदराबाद। मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड मलयालम फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam2) का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस, ड्रामा और रहस्य से भरपूर है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ होने वाला था, लेकिन कथित तौर पर लीक होने अफवाहों के बाद फिल्म डायरेक्टर्स ने इस जल्द ही रिलीज कर दिया। मोहनलाल की 2013 की हिट फिल्म दृश्यम की अगली कड़ी में, जिसमें मीना, अंसिबा और एस्तेर अनिल ने भी एक्टिंग किया। 60 साल के एक्टर एक बार फिर जॉर्ज कुट्टी के रूप में अपनी…
लाखों रुपए अडवांस लेकर इवेंट में नहीं पहुंचीं सनी लियोनी, पुलिस ने किया तलब, की पूछताछ
मनोरंजन डेस्क। केरल पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक्ट्रेस सनी लियोनी से एक केस को लेकर पूछताछ की। सनी लियोनी पर आरोप है कि उन्होंने कोच्चि में दो प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। हालांकि, इस मामले में सनी लियोनी ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। पेरुमबवूर के आर. शियास ने शिकायत दर्ज कराते आरोप लगाया कि सनी लियोनी से दो इवेंट्स में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, जबकि सनी…
कलाकारों की मदद के लिए, AMMA बनाएगी क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक साथ काम करेंगे 150 कलाकार
तिरुवनंतपुरम। साल 2008 में रिलीज़ हुई मलयालम फ़िल्म ‘ट्वेंटी: 20’ (Twenty:20) को शायद ही किसी परिचय की आवश्यकता है। फिल्म की स्टार कास्ट की सबसे बड़ी संख्या थी और उस समय के सभी बॉक्स ऑफिस नंबरों से आगे निकल गई थी। अब दोबारा सुनने में आया है कि द एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (AMMA) 150 कलाकारों के साथ एक फिल्म बनाने जा रही है। जिसका मकसद संगठन के लिए रकम इकट्ठा करना है। समान तारकीय कलाकारों वाली एक और फिल्म के बारे में चर्चा चल रही है। एसोसिएशन ऑफ…
