खुशखबरी : अब NIT में दाखिले के लिए 12वीं में न्यूनतम 75 फीसदी अंक होने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर NIT में और केंद्र से वित्त प्राप्त अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये अर्हता में बृहस्पतिवार को कुछ छूट देने की घोषणा करते हुए कहा कि 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट किया, ‘‘ मौजूदा परिस्थितियों के कारण केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (CSAB) ने NIT और केंद्र द्वारा वित्त प्रदत्त अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये योग्यता के मानदंड में…