रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 फरवरी को नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित ग्राम बासिंग और जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे नारायणपुर के ग्राम बासिंग पहुचेंगे और वहां ‘अबूझमाड़ मैराथन 2020’ के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर वहां ‘पूना दंतेवाड़ा माड़ाकाल’ का शुभारम्भ करेंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
श्रेणी: आज के कार्यक्रम
आज के कार्यक्रम
राजिम माघी पुन्नी मेला 9 फरवरी से, श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के साथ-साथ मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से जाना जाने वाले राजिम में माघी पुन्नी मेले का शुभारंभ नौ फरवरी से होगा। मेले का समापन 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। मेले के भव्य आयोजन के लिए स्थानीय मेला समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के लिए लम्बी इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। धर्मस्व मंत्री…
मुख्यमंत्री 7 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले के दौरे पर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर एक बजे बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा पहुंचेंगे और वहां सदगुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.45 बजे मुंगेली जिले के मदकू द्वीप बैतलपुर पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मसीही मेला में शामिल होने के बाद शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री की रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण 9 फरवरी को
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी का प्रसारण आगामी रविवार, 9 फरवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।
केबिनेट और खेल विकास प्राधिकरण की बैठक 30 जनवरी को
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सबेरे 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। श्री बघेल दोपहर 12.15 बजे जगदलपुर में शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे सेंट जेवियर स्कूल का उद्घाटन करने के बाद 2.20 बजे रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 25 और 26 जनवरी को बस्तर संभाग के दौरे पर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 जनवरी को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 25 जनवरी को दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अगले दिन 26 जनवरी को जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को भिलाई-3 से दोपहर 12 बजे हेलीकाफ्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कारली, जिला दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां पुलिस लाइन में 1.05 बजे से आयोजित ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल…
प्रधानमंत्री श्री मोदी 26 जनवरी को शाम छह बजे करेंगे ‘मन की बात’
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर शाम छह बजे प्रसारित होगा। यह इस साल का पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए आम लोगों से उनके आईडिया मांगे गए हैं। "नया वर्ष, नया दशक, नये संकल्प, नयी ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह – आइये चल पड़ें।" 26 जनवरी को शाम 6 बजे, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi , आपसे अपने मन की बातें साझा करेंगे I 🗓️ 26 जनवरी🕰️ 6 PM@PMOIndia @MIB_India @mygovindia @AkashvaniAIR @DDNational @DDNewslive pic.twitter.com/MqoyWm2A2f — Mann…
मुख्यमंत्री 21 जनवरी को बिलासपुर और बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे
रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 जनवरी को बिलासपुर और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और पंडित सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 5 बजे रायपुर आएंगे और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा जिले के देऊरगांव (साजा) जाएंगे और वहां महामाया मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री देऊरगांव (साजा) से शाम 6.30…
राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोककला महोत्सव 16 और 17 जनवरी को, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री शामिल होंगे समापन समारोह में
रायपुर। राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोककला महोत्सव दुर्ग जिले के भिलाइ-3 स्थित मंगल भवन के सामने मैदान में 16 और 17 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। गुरू घासीदास लोककला महोत्सव का उद्घाटन समारोह 16 जनवरी को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे और अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। समारोह में विधायक सर्वश्री अरूण बोरा, देवेन्द्र यादव, विद्यारतन भसीन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य…
