नई दिल्ली। हाल ही कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने 11 किलो वजन कम करके अपने फैंस को चौंका दिया था। कपिल अक्सर जिम में समय बिताते नजर आते हैं। उनके पहले और अब के वीडियोज में उनका वेट लॉस साफ देखा जा सकता है।
सिंगर अदनान सामी, हिमेश रेशमिया जैसे सिंगर भी वेट लॉस कर चौंका चुके हैं। अब दर्शकों को कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने लुक से चौंका दिया है। हाल ही गणेश कपिल शर्मा शो में कॉरियोग्राफर गीता और टेरेंस के साथ नजर आए हैं। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने करीब 98 किलो वेट कम कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गणेश का वजन पहले करीब 200 किलो था। गणेश अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट वीडियोज शेयर करते हैं।
https://www.instagram.com/p/CIPjPg0BVis/?utm_source=ig_web_copy_link
गणेश ने अपना वजन कम करना ‘हाउसफुल 3’ के सेट से किया था। फिल्म में गणेश एक गाने पर काम कर रहे थे। अचानक उनके घुटने में झटका आ गया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके काम में वजन बाधा बन रहा है। गणेश ने तय किया कि अब उन्हें हर हाल में वेट कम करना होगा।
गणेश ने एक इंटरव्यू में बताया, शुरुआत के 2 महीने मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण थे। मुझे फ्लोटिंग सीखने में 15 दिन लग गए। धीरे-धीरे मेरे ट्रेनर अजय नायडू ने पानी में क्रंचीज करवाए। अब गणेश 75 मिनट के रुटीन में 11 एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि यह काफी टफ होता है और उन्हें बहुत थका देता है।
गणेश कहते हैं, मैं जब मोटा था, तब भी डांस करता था। फर्क इतना है कि मेरे डांस में एनर्जी डबल हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, मेरे कपड़ों का लेबल भी सेवन एक्सएल से L हो चुका है।
https://www.instagram.com/p/CIXRFVUhKCy/?utm_source=ig_web_copy_link
जल्द ही गणेश की फिल्म ‘देहाती डिस्को’ आने वाली है। इस फिल्म में वे लीड रोल में नज़र आएंगे। ये एक डांस बेस्ड फिल्म है, जहां गणेश 10 साल के बच्चे के पिता का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा बतौर कोरियोग्राफर उनकी ‘बेल बॉटम’, ‘भुज’, ‘कुली नं. 1’ और ‘तूफान’ जैसी फिल्में भी आने वाली हैं।