न्यूज़ डेस्क। कोरोना वैक्सीन लगवाने के मामले पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यू टर्न ले लिया है। उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अब कोरोना का टीका लगवाने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।
हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 8, 2021
एक दिन पहले ही उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने टीका लगवाया था। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि ये बीजेपी की वैक्सीन है और जब उनकी सरकार आएगी तो वे खुद भी टीका लगवाएंगे और लोगों को भी मुफ्त में लगवाएंगे।
हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व भाजपा सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोनाकाल में ठप्प-सी पड़ी रही है।
हम भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएँगे।
सपा की सरकार वैक्सीन मुफ़्त लगवाएगी। pic.twitter.com/yo328VLXZk
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 2, 2021
I am not going to get vaccinated for now. How can I trust BJP's vaccine, when our government will be formed everyone will get free vaccine. We cannot take BJP's vaccine: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav#COVID19 pic.twitter.com/qnmGENzUBH
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 2, 2021
कोरोना टीका को लेकर अखिलेश यादव के सुर बदलने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं…
हिंदी की एक कहावत है "थूक कर चाटना"
कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव की ओछी, तुच्छ और स्तरहीन सियासत पर यह कहावत सटीक बैठती है!
वैक्सीन पर उनका अफवाह फ़ैलाने वाला बयान लोग अभी भूले नहीं हैं! https://t.co/vLPfQlfDil
— Nand Gopal Gupta 'Nandi' (Modi Ka Parivar) (@NandiGuptaBJP) June 8, 2021
वैक्सीनेशन के संबंध में अखिलेश यादव जी का ट्वीट अपनी ही बात से मुकरना है। pic.twitter.com/8sZsUI74ZS
— Mohsin Raza (Modi Ka Parivar) (@Mohsinrazabjpup) June 8, 2021
बाप के वेक्सीन लगवाते ही बेटे को भी ज्ञान हो गया??
अब मैं भी वेक्सीन लगवाऊंगा, लेकिन वो BJP की वेक्सीन नही भारत की वेक्सीन है : अखिलेश यादव
वेक्सीन तो वही है.. जो तब थी वही आज भी है.. फिर बदला क्या है??
योगी-मोदी के विरोध के चक्कर में ये अपने आप नंगे हो रहे हैं
— Ashish Kaushik (Modi Ka Pariwar) (@AshishK_IND) June 8, 2021
अखिलेश यादव का यू टर्न उनकी भ्रामक राजनीती को दर्शाता है। भाजपा का टीका बोल कर उन्होंने प्रदेश के तमाम लोगों कि जान को खतरे में डाल दिया जिसमें उनके कार्यकर्ता और परिवार के लोग भी शामिल हैं। आपकी भ्रामक राजनीती कई मौतों की ज़िम्मेदार हैं, आपको प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए https://t.co/My1VfQVwcY
— Sidharth Nath Singh (मोदी का परिवार) (@SidharthNSingh) June 8, 2021
अब जब #अखिलेश यादव ने कह दिया कि वैक्सीन वो भी लगवाएंगे तो ये मान लिया जाए कि सिर्फ़ #सियासत करने के लिए वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया #VaccinateIndia
— Rima Prasad (@RimaPrasad) June 8, 2021
https://twitter.com/ippatel/status/1402138482437509122?s=20
अखिलेश यादव वैक्सीन लगवाने को तैयार हो गए हैं.
क्या अब 2BHK पत्रकार भी वैक्सीन लगवाएंगे?
— Ankur Singh (Modi Ka Parivar) (@iAnkurSingh) June 8, 2021
वाह अखिलेश यादव जी वैक्सीन पहले भाजपा की थी तो नहीं लगवाया,अब भारत सरकार की हो गई तो लगवाएंगे,बड़ा भला होगा उन गरीबों का जो आपके लगवाने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
— Vijay Shankar Tiwari (@VijayVst0502) June 8, 2021