रवि 2 अगस्त, 2026

पिता के सामने खौलते दूध में गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत

0

पिता के सामने खौलते दूध में गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत

धमतरी। स्टेशन पारा वार्ड में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे लोग स्तब्ध हैं। सूत्रों के अनुसार सात साल का मासूम अपने पिता की होटल में खौलते हुए दूध में गिर गया। मासूम को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने बताया मासूम की मौत बुरी तरह जलने के कारण हुई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मासूम के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस पूरी घटना के बाद से मासूम के घर में मातम पसर गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों