Advertisement

गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी स्रोत हों। जशपुर जिले की ग्राम पंचायत कुंजारा ने सौर ऊर्जा के माध्यम से इस दिशा में एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। अब कुंजारा न केवल बिजली का उत्पादन करेगा, बल्कि उससे होने वाली आय का उपयोग गांव के विकास में भी कर सकेगा। यह पहल प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगी। मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजारा में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 280 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण कर रहे थे। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्थापित यह छत्तीसगढ़ की अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें सौर ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से ग्रा

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *