Advertisement

सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक नगरी सिरपुर में 20 से 22 फरवरी 2027 तक तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘संगीति’ की अवधारणा पर आधारित इस महोत्सव में इतिहास, अध्यात्म, कला, संस्कृति एवं पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

सिरपुर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर न

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *