कृषि तकनीक के संबंध में दी गई जानकारी

0

कृषि तकनीक के संबंध में दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला प्रारंभ हो गया है। यह मेला छ: फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी देने के लिए कृषि संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे जांजगीर में किया गया।

संगोष्ठी में देश के सुविख्यात कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक कृषि के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पूर्व कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कृषक संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कृषि में नवोन्वेषी कार्य करने वाले कृषकों की सराहना की और उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो को अनुकरणीय बताया। संगोष्ठी को कृषि महाविद्यालय जांजगीर के अधीष्ठाता डॉ. बनाफर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. तापस चैधरी, प्रमुख्य वैज्ञानिक डॉ. के.पी वर्मा और वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री के.डी. महंत ने भी कृषि तकनीकी और कृषि उपकरणों, कृषि उत्पादन की बढ़ोत्तरी आदि के संबंध मे विसतापूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, कृषि विभाग के उप संचालक श्री एम.आर. तिग्गा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों