शुक्ला बने कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, विधि विभाग के अध्यक्ष श्री विवेक तनखा की अनुशंसा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस श्री भूपेश बघेल के आदेशानुसार श्री के.के. शुक्ला, अधिवक्ता रायपुर को प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन ने दी है।