कलराज मिश्रा हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त
नई दिल्ली। कलराज मिश्रा को सोमवार को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वे आचार्य देवव्रत की जगह लेंगे। वहीं, अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी सूत्रों से मिली।
ज्ञात हो कि बीजेपी नेता कलराज मिश्रा साल 2014 से 2019 तक यूपी के देवरिया से सांसद रहे हैं। उसके अलावा वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ से बीजेपी के विधायक भी रहे हैं।