2019-20 आर्थिक सर्वे राज्यसभा में पेश, DGP 7% रहने का अनुमान

2019-20 आर्थिक सर्वे राज्यसभा में पेश, DGP 7% रहने का अनुमान

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का आईना तथा चुनौतियों को रेखांकित करने वाला आर्थिक सर्वे आज संसद में पेश किया गया। राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह सर्वे पेश किया। यह सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियम ने तैयार किया है और इसमें दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते में देश के समक्ष चुनौतियों को रेखांकित किये जाने की संभावना है। इसमें 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुने से अधिक कर 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिये सुधारों की विस्तृत रूपरेखा पेश किये जाने की उम्मीद है।

मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट शुक्रवार को पेश होगा।इससे पहले आज सरकार ने संसद में आर्थिक सर्वे पेश कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे राज्यसभा में रख दिया है। यह सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम के नेतृत्व में बनाय गया है। सर्वे के अनुसार, 2019-2020 में देश की जीडीपी 7 फीसदी तक रह सकती का अनुमान जताया है। इससे आगामी वित्त वर्ष के लिए नीतिगत निर्णयों के संकेत भी दिए गए हैं। इसके साथ ही देश का वित्तीय घाटा 5.8 फीसदी तक जा सकता है। जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 6.4 फीसदी पर था।

आर्थिक सर्वे के अनुसार अगर भारत को 2025 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना है तो लगातार 8 फीसदी की रफ्तार बरकरार रखनी होगी। इसके अलावा इस बार निवेश के जरिए देश की जीडीपी रफ्तार पकड़ सकती है। जो भी कुछ कमी आंकड़ों में दिख रही है उसका असर महंगाई की वजह से ही दिख रहा है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.