सड़क हादसे में 2 की मौत

सड़क हादसे में 2 की मौत

दुर्ग। शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। घटना पुलगांव नाला के पास की है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके ओर ही दोनों की मौत हो गयी। दोनो मृतक पेशे से ड्राइवर बताये जा रहे है और साथ में कहीं जा रहे थे, इसी दौरान तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मृतक का नाम उपेंद्र पाठक और सूरज यादव है। उपेंद्र राजनांदगांव और सूरज कसारीडीह दुर्ग का रहने वाला है।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस जगह पर घटना हुई वह काफी डेंजर जोन माना जाता है क्योकि पहले भी कई दुर्घटनाएं यहां पर हो चुकी है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.