रेलवे मजदूर संघ पश्चिम जोन की हुई बैठक
रायपुर। भारतीय रेलवे मजदूर संघ पश्चिम जोन की बैठक भोपाल के ठेंगड़ी भवन में हुई जिसमें बिलासपुर जोन के सदस्य भी शामिल हुए। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.के.सिंग विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्य रूप से सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में सबसे पहले संघ के पदाधिकारी दिलीप चक्रवर्ती और नीलेश धोक ने अपने व्यक्तव्य रखे। बैठक में पांचो जोन (एनडब्ल्यूआर, डब्ल्यूआर, डब्ल्यूसीआर, सीआर, एसईसीआर) के सदस्य शामिल हुए। अगस्त में होने वाले संघ के चुनाव में रणनीति के तहत उतरने पर सहमति बनी। इस पर दपूरे रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री संतोष पटेल ने मान्यता प्राप्त दोनों यूनियनों की दावेदारी मजबूती से रखने पर जोर दिया। पश्चात बिलासपुर जोनल उपाध्यक्ष बसंत महापात्रो,श्री नगायत, नेयम बनर्जी, विवेक चंद्र तथा रायपुर मंडल सचिव कोमल साहू,के.श्रीधर, पी सोम शेखर, तिरुमलेश ने भी अपने विचार रखे। आभार व धन्यवाद प्रस्ताव ए.के. सिंग ने करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।