पुलिया निर्माण हेतु 17.10 लाख स्वीकृत
अम्बिकापुर। सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के तहत कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर द्वारा जनपद पंचायत सीतापुर एवं अम्बिकापर में कुल तीन पुलिया निर्माण हेतु 17 लाख 10 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये निर्माण एजेंसी का दायित्व ग्राम पंचायत को सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार सीतापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंयायत ढोढागांव में पुलिया निर्माण हेतु 7 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी प्रकार कुनमेरा ग्राम पंचायत के मुडरेपारा से रिई हाउस पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण हेतु 7 लाख रूपये तथा अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर के बस्ती में पुलिया निर्माण हेतु 3 लाख 10 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान दी गयी है। कलेक्टर डॉ मित्तर ने निर्माण एजेंसी को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने कहा है।