राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद
रायपुर। राजधानी में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की गई। एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। प्रदेश के मुखिया भूूपेश बघेल सुबह ईदगाह भाठा मैदान पहुंचकर सभी को ईद की बधाई दी। मंगलवार देर रात को कोंडागांव में चांद की तस्दीक होने पर बुधवार को ईद का ऐलान किया गया। ईद के मौके पर ईदगाह भाटा, महौदापारा, छोटापारा मस्जिद सहित शहर के अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में तयशुदा समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ईद की नमाज अदा की। ईदगाह पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों में विधायक सत्यनारायण शर्मा,कुलदीप जुनेजा,विकास उपाध्याय व महापौर प्रमोद दुबे प्रमुख रूप से शामिल थे।