खारून बचाने अभियान शुरू, पर्यावरण प्रेमी पहुंचे ग्राम केसरा
दुर्ग। खारून नदी बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम केसरा से कौही तक पदयात्रा निकाली गई। 5 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। ग्राम केसरा में सुबह 5.30 बजे पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए। यहां उन्होंने खारून एवं नदियों के संरक्षण संबंधी संकल्प लिया। खारून के तट के संरक्षण होने से, यहां हरियाली का दायरा बढऩे से खारून का जलस्तर भी बढ़ेगा। इसका पूरा लाभ इलाके के लोगों को होगा। इसके कारण हम लोग बड़े उत्साह से वन विभाग के इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। वनमंडलाधिकारी ने बताया कि पर्यावरण दिवस के दिन ग्राम तर्रीघाट से खोरपा तक पांच कि.मी. दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम साढ़े पांच बजे किसान सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज मिले पर्यावरण प्रेमियों के उत्साह से हमें बहुत संबल मिला है। साइकिल रैली में दुर्ग और रायपुर से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आज भी बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।