गोलीबारी में घायल युवक की हालत गंभीर
रायपुर। लेन देन के एक मामले में सोमवार देर शाम हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी आलम को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन गोली लगने वाले जावेद की हालत अभी भी गंभीर हैं। उसे गहन चिक्तिसा सुविधा पुलिस उपलब्ध करा रही है। आरोपी ने पुरानी रंजिश और लेनदेन के विदाद में गोली चलाना कबूल किया है। घायल जावेद का रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जावेद के कमर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।