ममता ने किया इनकार, PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगी शामिल

ममता ने किया इनकार, PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगी शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि वह 30 मई को प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी पर अब उन्होंने इनकार कर दिया है। ममता बनर्जी ने एक पत्र में मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की मेरी योजना थी, हालांकि पिछले एक घंटे से मैं मीडिया रिपोर्टों को देख रही हूं कि भाजपा दावा कर रही है कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा में उसके 54 कार्यकर्ता मारे गए हैं। यह असत्य है। मैं समारोह में शामिल नहीं होने के लिए मजबूर हूं। उन्होंने बताया कि यह राजनीतिक हत्या नहीं है, बल्कि आपसी रंजिशों के मसले हैं।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शपथग्रहण समारोह लोकतंत्र का जश्न मनाने का एक अच्छा अवसर है, न कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अवमूल्यन किया जाना चाहिए। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पिछले एक साल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को बृहस्पतिवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.