बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से होगा संचालित

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से होगा संचालित

मुंगेली। वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है, जिसके कारण प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालिक राहत उपाय करने के उद्देश्य से जिले के सुदूर अंचलों/तहसीलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की दृष्टि से जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 121 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसका मोबाईल नंबर 9424164556 है। अत: बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सूचनाओं की प्राप्ति कर प्रभारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों तक राहत उपाय करने सूचना देने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

नियंत्रण कक्ष 01 जून 2019 से 30 सितम्बर 2019 तक नियमित रूप से कार्य करेगा तथा परिस्थिति अनुसार इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। संबंधित कर्मचारी बिना इस कार्यालय की अनुमति के कर्तव्य से अनुपस्थित नहीं रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में कार्यालय से पूर्वानुमति प्राप्त करना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-03 श्री अखिलेश बर्मन एवं भृत्य श्री बेदराम अंचल की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह सहायक ग्रेड-03 श्री प्रकाश कुमार देवांगन एवं भृत्य श्री बलदाऊ पटेल की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक लगाई गई है। सहायक ग्रेड-03 श्री जगदीश प्रसाद खाण्डेकर एवं भृत्य श्री सुशील चंद गुप्ता की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से प्रात: 8 बजे तक लगाई गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.