कलेक्टर ने दिया कुमारी अंजली बघेल को सम्मान राशि का चेक
जांजगीर-चांपा। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिल्ली द्वारा जांजगीर की कुमारी अंजली बघेल को डॉक्टर अंबेडकर नेशनल अवार्ड के लिए चयनित किया है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय में डॉक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के तहत 20 हजार रूपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की प्रतिभावान छात्रों को कक्षा 12वीं में मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान राशि प्रदान किया जाता है। कुमारी अंजली बघेल ने वर्ष 2017 में जांजगीर के ज्ञानभारती स्कूल से 12वीं कक्षा में मेरिट में स्थान बनाया था।