शांति मार्च भाजपा की नौटंकी – कांग्रेस

शांति मार्च भाजपा की नौटंकी – कांग्रेस

रायपुर। पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शांति मार्च निकालने को कांग्रेस ने भाजपा की नई नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक क्षेत्रीय दल के साथ विवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और देश के अन्य राज्यों में शांति मार्च निकाल कर भाजपा झूठी संवेदना बटोरने का असफल प्रयास कर रही है।

जिस दल के ऊपर देश में सर्वाधिक दंगे करवाने के आरोप लगते रहे हो, जिनके राज में देश की गंगा जमुनी संस्कृति पर लगातार प्रहार होते रहा हो, उस दल के लोग कौन सी नैतिकता से शांति मार्च निकाल रहे है? प्रजातंत्र में दंगे, फसाद जैसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। पश्चिम बंगाल की स्थिति को अप्रिय बनाने का दोष भारतीय जनता पार्टी के माथे पर है। बंगाल में रैली के पहले और रैली के दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर वहां के माहौल को खराब करने का काम किया था। छह चरणों के चुनाव के बाद सत्ता हाथ से निकलती देखकर भाजपा के नेता बौखला गये है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेबी संगठन बनाना चाहती है। चुनाव आयोग के काम और निर्देश जब भाजपा के लिये सुविधाजनक होता है तब भाजपा की नजर में वह निष्पक्ष नजर आता है लेकिन जब कोई निर्णय उसे असुविधाजनक लगता है तो वह चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करने लगती है।ुर। पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शांति मार्च निकालने को कांग्रेस ने भाजपा की नई नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक क्षेत्रीय दल के साथ विवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और देश के अन्य राज्यों में शांति मार्च निकाल कर भाजपा झूठी संवेदना बटोरने का असफल प्रयास कर रही है।

जिस दल के ऊपर देश में सर्वाधिक दंगे करवाने के आरोप लगते रहे हो, जिनके राज में देश की गंगा जमुनी संस्कृति पर लगातार प्रहार होते रहा हो, उस दल के लोग कौन सी नैतिकता से शांति मार्च निकाल रहे है? प्रजातंत्र में दंगे, फसाद जैसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। पश्चिम बंगाल की स्थिति को अप्रिय बनाने का दोष भारतीय जनता पार्टी के माथे पर है। बंगाल में रैली के पहले और रैली के दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर वहां के माहौल को खराब करने का काम किया था। छह चरणों के चुनाव के बाद सत्ता हाथ से निकलती देखकर भाजपा के नेता बौखला गये है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेबी संगठन बनाना चाहती है। चुनाव आयोग के काम और निर्देश जब भाजपा के लिये सुविधाजनक होता है तब भाजपा की नजर में वह निष्पक्ष नजर आता है लेकिन जब कोई निर्णय उसे असुविधाजनक लगता है तो वह चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करने लगती है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.