मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा। नक्सल आपरेशन के दौरान सर्चिंग में निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने दो वदीर्धारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किया है। डीआरजी और एसटीएफ की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान दंतेवाड़ा और सुकमा बार्डर पर नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में दो नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ते देख वहां से बाकी नक्सली फरार हो गए। जवानों को दो नक्सली के शव के साथ एक इंसास रायफल और एक 12 बोर का बंदूक बरामद किया गया है। यह घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है। सर्चिंग में जवानों को नक्सली साहित्य और रोजमर्रा के समान भी मिले है।