झुलसा दिया संडे की गर्मी ने,44 पार
रायपुर। राजधानी में सड़कों का सन्नाटा बता रहा है कि गर्मी भीषण रूप ले चुकी है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर में तो लू चल रही है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और बढऩे क संभावना है।
भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में घर से नहीं निकल पा रहे हैं, हालांकि जरूरी काम पर ही लोग दोपहर में घर से निकल रहे हैं और धूप से बचने पूरी व्यवस्था के साथ निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रायपुर हैं। नया रायपुर में तापमान 45 डिग्री, बिलासपुर में 44.2 डिग्री तक पहुंच गया है। पेड्रारोड़ में 41 डिग्री, दुर्ग में 43 तो राजनांदगांव में 42 डिग्री, बस्तर 40 डिग्री तापमान है।
