बेटी की विदाई कर मां ने मौत को गले लगा लिया..

बेटी की विदाई कर मां ने मौत को गले लगा लिया..

पाटन। एक दर्दनाक घटना से अमलेश्वर के ग्राम पाहन्दा के लोग आहत हैं। दरअसल मामला यह है कि एक महिला ने अपने घर के बाहर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। महिला के बेटी की बुधवार को शादी के बाद देर रात विदाई हुई थी।

विदाई के दूसरे दिन आज सुबह महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। लोगों ने महिला को जलते हुए देखा। लेकिन लोगों के कुछ कर पाने से पहले ही महिला पूरी तरह जल चुकी थी। लोगों के मुताबिक महिला के पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। पति दोनों पत्नियों के साथ ही रहता था। इसी बात को लेकर मृतक मुन्नी बाई नाराज रहती थी। मृतक का एक लड़का और एक लड़की है। इस घटना के बाद से अमलेश्वर में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.