BJP ने भोपाल से दी साध्वी प्रज्ञा को टिकट, दिग्विजय को देंगी टक्कर

BJP ने भोपाल से दी साध्वी प्रज्ञा को टिकट, दिग्विजय को देंगी टक्कर

भोपाल। मालेगांव विस्फोट मामले में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना कर चुकीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल होने के बाद अब उन्हें भोपाल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार को आज भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कायार्लय भी पहुंची थी। यहां उनकी पार्टी के कई आला नेताओं से मुलाकात हुई।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ले ली है। आज वे पार्टी के प्रदेश कायार्लय भी आईं थीं। समझा जा रहा है कि पार्टी में भोपाल संसदीय सीट से साध्वी प्रज्ञा को अपना प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति बन चुकी है। उनके नाम के ऐलान की औपचारिकता शेष रह गई है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा चुनाव में दिग्विजय सिंह को चुनौती देंगी।

मालेगांव विस्फोट मामले में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना कर चुकीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल होने के बाद अब उन्हें भोपाल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की संभावनाएं और प्रबल हो गई है

भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद प्रज्ञा ने भाजपा कार्यालय से बाहर आते हुए मीडिया को बताया, ”मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनाव लड़ने की लिए पूरी तरह से तैयार हूं और ये चुनाव मैं जीतूंगी भी। उन्होंने कहा, ”मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरे साथ हैं।

इसी बीच, भोपाल के मौजूदा भाजपा सांसद आलोक संजर ने कहा कि प्रज्ञा का नाम लगभग तय हो गया है और पार्टी उसका नाम भोपाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी के रूप में किसी भी क्षण घोषित कर सकती है। उल्लेखनीय है कि 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम पहली बार चर्चाओं में आया था। इस मामले में वह जेल में भी रहीं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.