उमा से छाया का सवाल,गंगा में कब ले रही हैं समाधि

उमा से छाया का सवाल,गंगा में कब ले रही हैं समाधि

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अमर्यादित बयान का राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ने कड़ा विरोध किया है। छाया वर्मा ने कहा कि उमा भारती सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी प्रियंका गांधी की राजनैतिक सक्रियता और उनको मिल रहे देशव्यापी जन समर्थन से डर गये है। इसी घबराहट और डर की वजह से उमा भारती भाजपा के नेता उनके खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे है।

कांग्रेस सांसद ने पूछा कि उमा भारती बतायें वे गंगा में डूब कर जल समाधि कब ले रही हैं? उन्होंने साध्वी का आवरण ओढ़ा हुआ है कहते है साधू सन्यासी अपने वचन के पक्के होते है। उमा भारती ने जब केन्द्रीय जल संसाधन और गंगा सफाई का मंत्रालय संभाला था तब देश की जनता से वायदा किया था कि वे गंगा की सफाई नहीं करवा पाई तो गंगा में डूब कर जल समाधि ले लेंगी। गंगा की सौगंध तो हिन्दू धर्म में सर्वोपरि होती है। गंगा आज तक साफ नहीं हो पाई आज गंगा के हालात और बदतर हो गये हैं। उमा भारती अपना वचन निभायें।

कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने पूछा कि उमा भारती राफेल की चोरी के बारे में क्यों मौन है? राफेल तो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। रक्षा सौदे में इतना बड़ा घोटाला हो गया केबिनेट की सदस्य होने के बावजूद आपकी चुप्पी क्यों? उमा भारती बतायें 2012 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेन्द्र मोदी के बारे में जो उन्होंने अपनी राय सार्वजनिक की थी, जिसमें उन्होंने कहा था नरेन्द्र मोदी के ऊपर गोधरा का कलंक है। उन्होंने गुजरात में कागजी विकास किया था वे देश के लिये घातक है। आज उमा भारती अपने उस बयान से कितना इत्तफाक रखती है?

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.