जवानों से भरी वाहन हाइवा से टकराई, एएसआई समेत 3 गंभीर

जवानों से भरी वाहन हाइवा से टकराई, एएसआई समेत 3 गंभीर

कोण्डागांव। कोण्डागांव नगर के पास नेशनल हाईवे 30 चिखलपुटी में आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवानों की वाहन अज्ञात हाइवा से टकरा गई। इस टक्कर में एक एएसआई समेत दो प्रधानआरक्षक और एक आरक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का कोण्डागांव के जिला अस्पताल आरएनटी में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा के कारली में तैनात सीएएफ 9वीं बटालियन की एक टुकड़ी का लोकसभा चुनाव के लिए बलौदाबाजार में ड्यूटी लगाया गया है। ड्यूटी में जा रहे जवानों के साथ चल रही मेश सामान से भरी ट्रक सीजी 03-4490 शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे कोण्डागांव के पास चिखलपुटी में अज्ञात हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीएएफ की शासकीय वाहन का सामने का हिस्सा पुरी तरह से दब गया और इसमें सवार एएसआई सूर्यप्रकाश सलाम (38) पिता रोही दास, प्रधान आरक्षक धनसाय बघेल (45) पिता स्व गोवर्धन, प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू (45) पिता दीनदयाल और नव आरक्षक सतीश कुमार बघेल (24) पिता दयालु राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वाहन में सवार अन्य जवानों को छुटपुट चोटे आई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.