मतदाता जागरूकता हेतु अपील पत्र वितरित
मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत वंचित क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु एवं विधानसभा निर्वाचन 2018 में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में अपील पत्र का वितरण किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपील पत्र वितरण हेतु दिया गया है। इनमें विधानसभा क्षेत्र लोरमी के लिए 6000 प्रति, विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के लिए 6500 प्रति एवं बिल्हा आंशिक क्षेत्र के लिए 2500 प्रति अपील पत्र शामिल है।
