पूर्व नक्सली ने चुनाव में बखूबी निभाया जिम्मेदारी
कोंटा। कभी लोकतंत्र के खिलाफ रहे कोंटा एरिया कमेटी कमांडर अर्जुन और एलओएस कमांडर वेट्टी रामा नक्सली गतिविधियों में शामिल रहकर कई वारदातों को अंजाम दे चुके है, आज वही लोकतंत्र के त्योहार की सुरक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर लेकर लोकसभा चुनाव में अपना दायित्व निभा रहे थे।
बीते दिनों नक्सल इलाके में 2001 से सक्रिय 8 लाख का इनामी नक्सली अर्जुन ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। कोंटा एरिया कमेटी का चीफ अर्जुन 15 वर्ष की आयु से नक्सली संगठन में जुड़ा था, साथ ही कई बड़े पदों पर कमांडर रह चुका है। अर्जुन ने अपने साथी नक्सलियों से परेशान होकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया था और सरेंडर किया था।