#RamMandir: राम मंदिर #PranPratishtha समारोह: G20 की तरह होगा लाइव टेलीकास्ट, 40 कैमरे से की जाएगी होगी महाकवरेज, सभी तैयारियां, देश के 5 लाख मंदिरों में होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का LIVE प्रसारण।

धर्म डेस्क(Bns)। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए जैसे-जैसे 22 जनवरी की तिथि नजकीक आ रही है, वैसे-वैसे भक्तों का उत्साह, उमंग, आस्था और जोश बढ़ता जा रहा है। अपने राम लला के लिए देश-दुनिया से कई चीजें आ रही हैं। चलिए जानते हैं किन-किन जगह से क्या खास चीजें भेजी जा रही हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण बहुत बड़े पैमाने पर होगा। इसका प्रसारण G20 की तरह होगा। दूरदर्शन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूरदर्शन अयोध्या में 40 कैमरे लगाएगा। इसके साथ ही अत्याधुनिक 4के टेक्नोलॉजी के जरिये टेलीकास्ट किया जाएगा। एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूरदर्शन मुख्य मंदिर परिसर के अलावा, राष्ट्रीय प्रसारक सरयू घाट के पास राम की पैड़ी, कुबेर टीला में जटायु प्रतिमा और अन्य स्थानों से विभिन्न चैनलों पर सीधा प्रसारण करेगा।

कई भाषाओं में होगा प्रसारण:
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, ‘‘जी20 की तरह…जब हमने 4के प्रसारण किया था, इस बार भी, दूरदर्शन इसे 4के (प्रसारण प्रौद्योगिकी) में करेगा। पूरा सीधा प्रसारण होगा और कवरेज विभिन्न भाषाओं तथा विभिन्न चैनलों पर प्रसारित की जाएगी। वहीं, निजी चैनलों को भी दूरदर्शन के जरिए फीड मिलेगा।’’ 4के प्रौद्योगिकी अत्यधिक पिक्सेल प्रदान करती है जिसके परिणामस्वरूप दर्शकों के लिए दृश्य गुणवत्ता में वृद्धि होती है।

सात हज़ार से अतिथि होंगे शामिल:
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा 7,000 से अधिक अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां और देश भर से बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हैं। भव्य समारोह से पहले उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं और पवित्र नगरी को इस बड़े दिन के लिए सजाया जा रहा है।

तैयारियां हुईं:
22 जनवरी के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए हमें यहां काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दूरदर्शन ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। दूरदर्शन के लगभग 250 कर्मचारी (उस दिन) मौजूद रहेंगे।” चंद्रा ने कहा, “अयोध्या में राम की पैड़ी, मंदिर परिसर जैसे स्थानों पर, जहां भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम होंगे, लगभग 40 कैमरे लगाए जाएंगे। उनका एक कार्यक्रम जटायु (प्रतिमा) के पास भी है।”

23 जनवरी से लोगों के लिए खोला जाएगा मंदिर:
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समारोह के लिए तैयारी कर रहा है और कार्यकर्ता मंदिर परिसर में समारोह संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन-रात लगे हैं। समारोह के दिन अयोध्या शहर में कड़ी सुरक्षा रहेगी। मंदिर परिसर 23 जनवरी से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

इतने बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा:
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पूर्व में कहा था कि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे होगी। चंपत राय ने दिसंबर के अंत में कहा था कि अयोध्या में कुबेर टीला पर जटायु की एक प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा, “कुबेर टीला पर मौजूद एक प्राचीन शिव मंदिर का भी पुनरुद्धार किया गया है।” ट्रस्ट ने हाल ही में नए मंदिर और जटायु की विशाल प्रतिमा की तस्वीरें तथा वीडियो साझा किए थे। राम की पैड़ी पर शाम को एक विशेष लेजर शो नियमित रूप से किया जाता है। इस दौरान पुराने मंदिरों और इमारतों पर 3डी प्रौद्योगिकी के जरिए महाकाव्य रामायण से भगवान राम और अन्य की कहानी बताई जाती है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.