पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ,चार महिलाएं झुलसी
दुर्ग। दुर्ग के महमरा स्थित फटाका फैक्ट्री व गोडाउन में अचानक आग लगने से काम कर रही 4 महिलाएं आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी हुई चारों महिलाओं को तत्काल 112 की मदद से जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जिन्हें हायर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल रेफर किया गया है। वही फैक्ट्री में लगी आग पर 2 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। अंजोरा चौकी पुलिस जांच में जुट गई है।
