न्यूज़ डेस्क। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। पार्टी ने टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया है। मालूम हो कि बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है।
टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हैं तैयार हम। महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
हैं तैयार हम.
महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ. @TS_SinghDeo pic.twitter.com/1sRZqsEU2W— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 28, 2023
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उप मुख्यमंत्री बनाने का लिखित आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है।
टीएस सिंह देव जी को 2.5 साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा कर आखिरी 4 महीने में केवल उप मुख्यमंत्री बनाया, साफ है कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ अत्याचार किया है।
:– श्री @ArunSao3 जी pic.twitter.com/9dikC32Kuz
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) June 28, 2023
ये तो हद हो गई यार, सारी पराकाष्ठा ही पार कर दिए ऐसे में तो ये कांग्रेस के डिप्टी सीएम हुए, प्रदेश के नहीं, अब तो रही सही पोल भी खुल गई https://t.co/5xC8OaNbyp
— भारत न्यूज़ सर्विस #मीडिया और समाचार कंपनी (@LinkBharatnews) June 28, 2023
डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूँ किया
सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में।बाक़ी 4 महीने के लिए महाराज जी को बधाई। pic.twitter.com/Ewm6nZ71L7
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 28, 2023
मुख्यमंत्री का संवैधानिक अधिकार होता है अपने कैबिनेट के गठन का
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात करने वालों का आदेश देख लो.
कांग्रेस अध्यक्ष का नाम भी दिखावा है.
@bhupeshbaghel ने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को माइनो के चरणों में रख दिया है.
TS जी को बधाई 90 दिनों के लिये. pic.twitter.com/zNuRXq9Bo8
— OP Choudhary(मोदी का परिवार) (@OPChoudhary_Ind) June 28, 2023
तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो,
क्या गम है जिसको छुपा रहे हो! https://t.co/GNxwxhRjOI— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) June 28, 2023
4महीने के लिए महाराज को झुन झुना थमा रहे हैं @bhupeshbaghel जी
राजा साहब श्री @TS_SinghDeo जी 4 महीने आपको मुबारक।— Santosh Dewangan BJP (मोदी का परिवार) (@SantoshKuDewan1) June 28, 2023
गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जीत के बाद प्रदेश में भूपेश बघेल को कमान सौंपी गई। कहा जाता है कि तब से दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में खटास आ गई। हालांकि, कई मौकों पर दोनों नेताओं को साथ भी देखा गया।
https://twitter.com/GhatakOp_/status/1674094647780724736?s=20
उपमुख्यमंत्री का पद यदि सरकारी है तो श्री के.सी. वेणुगोपाल ने किस अधिकार के अंतर्गत यह आदेश जारी किया है क्या वे छग सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी है ?
यदि यह संगठन का पद है तो क्या कांग्रेस संगठन में उपमुख्यमंत्री का पद नया ईज़ाद किया गया है ? pic.twitter.com/Y6edr1UWKr
— Ashok Bajaj (मोदी का परिवार) (@AshokBajajBJP) June 28, 2023
टी.एस. बाबा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर न बाबा खुश हैं और न ही भूपेश जी। कॉंग्रेस अध्यक्ष के लेटर पेड पर जारी आदेश दोनों पर थोपा हुआ है। pic.twitter.com/a8XgNJTDMU
— Brijmohan Agrawal (मोदी का परिवार) (@brijmohan_ag) June 28, 2023