पुरानी रंजिश में हत्या, 2 भाई बंदी
गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के कुल्हाड़ीघाट में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनों सगे भाई हैं।
एसपी एम आर आहिरे ने बताया कि 29 मार्च को कुल्हाड़ी घाट सरपंच बनसिंग सोरी ने कुल्हाड़ी घाट के आश्रित ग्राम भाताडिग्गी के रसियानाला में अज्ञात व्यक्ति की जली लाश मिलने की सूचना दी थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस गांव के ही लापता सुकदेव सोरी की खोजबीन कर रही थी। मृतक के भाई उदेराम सोरी तथा अन्य ग्रामीणों द्वारा मृतक की पहचान लापता सुकदेव सोरी के रूप में की गई। मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि गांव के जयकुमार सोरी और पुनीत राम सोरी जो कि सगे भाई हैं, ने होली के दिन 21 मार्च को मृतक के साथ मारपीट की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार पूछताछ की। आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।