मानव तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
बलरामपुर। बलरामपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम तौसीफ अंसारी,संजीता बड़ा,और संतोष बड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर 2018 को अंबिकापुर से आरोपी बहला फुसला कर दो नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले गए थे। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में थी। बलरामपुर साइबर सेल और गौरा चौकी की टीम की संयुक्त कार्रवाइ के बाद यह सफलता मिली है।