मोदी सरकार के घोटालों की निकली बारात
रायपुर। कांग्रेस पार्षद एजाज ढेबर ने शनिवार को यहां कांग्रेस भवन से अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के घपले-घोटालों की बारात निकाली। उनकी यह बारात प्रमुख मार्गों से होकर रजबंधा मैदान तक पहुंचेगी। बारात में मोदी सरकार की जुमलेबाजी, नोटबंदी, जीएसटी का विरोध किया गया है।
केंद्र सरकार के घपले-घोटालों का कार्ड सोशल मीडिया में एक-दो दिन से वायरल हो रहा था।भव्य तरीके से निकली बारात में गब्बर सिंह और सांबा की किरदार भी देखा गया। बारात पूरे तौर तरीके से बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। घोड़ी में सवार मोदी, अमित शाह, विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, अनिल अंबानी, मुकेश अंबानी के मुखौटे लगाए हुए दुल्हे घोड़ी में सवार दिखे। घोड़ी बग्गी में मुख्य दुल्हा मोदी के मुखौटे में नजर आए। बारात में असली चौकीदार भी दिखे जो मोदी को प्रमुख चौकीदार दिल्ली वाला चोर का नारा देते देते रहे। बारात पूरे रौबदार तरीके से निकाली गई। बारात में कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, विधायक सत्यनाराण शर्मा, विधायम कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।