सामान्य प्रेक्षक होंगे ज्ञानेश्वर त्रिपाठी
सुकमा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत 10- बस्तर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत समाहित जिले की विधानसभा क्षेत्र-90 कोंटा सुकमा के लिए श्री ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, आई.ए.एस. को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन संबंधी सामान्य जानकारी के लिए श्री त्रिपाठी से उक्त मोबाईल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि श्री त्रिपाठी बीजापुर, और दन्तेवाड़ा के लिए भी सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं।