मुख्यमंत्री को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने नए वर्ष की शुभकामनाएं दी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने संघ के अध्यक्ष श्री कीर्तिवर्धन उपाध्याय के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
