विश्व क्षय दिवस पर विविध कार्यक्रम

विश्व क्षय दिवस पर विविध कार्यक्रम

मुंगेली। जिला क्षय नियंत्रण समिति द्वारा विश्व क्षय दिवस मनाया गया। मुंगेली जिले में क्षय रोग के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। विश्व क्षय दिवस 2019 का थीम था यह समय है।

मुंगेली जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व क्षय दिवस में विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसकी शुरूआत में शहर के विभिन्न वार्डो में माईकिंग द्वारा जनसामान्य में टीबी विषयक टी.बी. के लक्षण जांच उपचार आदि की जानकारी दी गई एवं मुख्य मार्गो में पाम्पलेट वितरण किया गया। नवीन जिला अस्पताल में स्टाफ टी.बी. संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानीन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.पी. आगरे ने क्षय रोग नियंत्रण हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. भुआर्य ने टी.बी. मरीजों के त्वरित जांच, समुचित उपचार एवं पोषण आहार की महत्ता को कार्यक्रम की सफलता के लिए अनिवार्य माना। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री उत्कर्ष तिवारी ने क्षय रोग उन्मूलन करने तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयास से जिला मुंगेली को क्षय रोग मुक्त बनाने हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया। जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने वर्तमान में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.