सूने घरों में चोरी, एक लाख से अधिक के जेवर – नगदी पार

सूने घरों में चोरी, एक लाख से अधिक के जेवर – नगदी पार

रायपुर। गुढिय़ारी, उरला क्षेत्र के दो सूने घरों में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़ वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी आदि सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामानों की कीमत एक लाख से अधिक आंकी जा रही है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक बड़ा अशोक नगर निवासी अमित मेश्राम (26)हीरापुर स्कूल में शिक्षाकर्मी है और वह 23 से 25 मार्च के बीच परिवार समेत अपने ससुराल डोंगरगढ़ गया था। इस दौरान उसके सूने घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर वहां का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, नगदी आदि लेकर फरार हो गए। सोमवार को घर के बाजू कपड़ा दुकानदार की नजर चोरी हुए घर पर लगी। वहां का दरवाजा खुला था और सारे सामान बिखरे पड़े थे। उसकी खबर पर शिक्षाकर्मी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। घरवालों का अनुमान है कि वहां करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। पुलिस का कहना है कि घरवालों के बताए मुताबिक चोरी को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई संदेही पकड़ में नहीं आया है।

एक दूसरी घटना उरला के राजेंद्र नगर की है। वहां भी चोरों ने निशांत(26)के सूने घर का ताला तोड़कर लैपटॉप, बैग, नगदी लेकर भाग निकला। पुलिस वहां करीब 25 हजार की चोरी मान रही है। इस घटना के आरोपी का भी पता नहीं चल पाया है। चोरी की एक और घटना ग्राम-तेंदुआ स्थित राधे इंडस्ट्रीज की है। वहां वहां अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर वहां रखे लोहे के चैनल गेट, एंगल आदि चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत करीब 50 हजार आंकी जा रही है। सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी दिनेश भरणागत(35)की रिपोर्ट पर पुलिस पूछताछ में लगी है।

00 गुढिय़ारी – उरला क्षेत्र की घटना, आरोपी फरार

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.