कृषि आदान व्यवस्था हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
मुंगेली। खरीफ सत्र 2019 में विभिन्न कृषि आदान व्यवस्था हेतु जैसे फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कल्चर एवं अन्य आदान सामग्रियों के भंडारण वितरण, गुण नियंत्रण व्यवस्था हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर किया गया है। नियंत्रण कक्ष कार्यालयीन दिवस में प्रात: 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक कार्यशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारी बनाया गया है। सहायक संचालक कृषि सुश्री ललिता मरावी को नोडल अधिकारी, व.कृ.वि.अ. श्री जी.एस. ध्रुवे को सहायक नोडल अधिकारी, ग्रा.कृ.वि.अ. श्री ए.पी. माथुर को सहायक, ग्रा.कृ.वि.अ. श्री प्रफुल्ल जायसवाल को सहायक बनाया गया है। भृत्य श्री कृपाराम गोड़ एवं वाहन चालक श्री गौकरण गंधर्व की भी ड्यूटी लगाई गई है।