गिरफ्तारी के 45 घंटे बाद हुई शिक्षक की रिहाई

गिरफ्तारी के 45 घंटे बाद हुई शिक्षक की रिहाई

कोरिया/रायपुर। गिरफ्तारी के करीब 45 घंटे बाद आखिरकार शिक्षक सुरेंद्र जायसवाल की रिहाई हो गयी। जायसवाल की जमानत के लिए कलेक्टर कोरिया ने एसडीएम को निर्देशित कर दिया है। हालांकि देर शाम ये जमानत का आदेश जारी किया गया था, जेल मैन्युल की वजह से शाम 6 बजे के बाद किसी की रिहाई नहीं होती, लिहाजा गुरुवार को सुरेंद्र जायसवाल की रिहाई नहीं हो पायी। आज सुबह सुरेंद्र जायसवाल को जेल से रिहा कर दिया गया।

इधर आज जायसवाल की जेल से रिहाई के बाद शिक्षक संघों ने उनका सम्मान किया है। जेल के बाहर भी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने जायसवाल का स्वागत किया। हालांकि गिरफ्तारी के साथ-साथ शिक्षक का सस्पेंशन आर्डर भी जारी किया गया था, लिहाजा रिहाई के बाद अब सस्पेंशन को रद्द कराने की भी बड़ी चुनौती शिक्षक संघों की होगी। हालांकि इससे पहले छत्तीसगढ़ नगरीय निकायत पंचायत संघ की तरफ से पत्र लिखकर कार्रवाई को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है, लेकिन फिलहाल सस्पेंशन को रद्द करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.