आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते : सुषमा ने चेताया पाक को

आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते : सुषमा ने चेताया पाक को

नई दिल्ली। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है, तब तक उनके साथ कोई बातचीत नहीं हो सकती है। यह बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पड़ोसी देश पर निशाना साधते हुए बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। सुषमा ने कहा कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते हैं।

अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इतने ही उदार हैं तो मसूद अजहर को भारत को क्यों नहीं सौंपते। पुलवामा हमले के बाद हमने कई देशों को अवगत करा दिया कि हम पाकिस्तान के साथ हालात को बिगडऩे नहीं देंगे, लेकिन उस देश से कोई भी हमला हुआ तो चुप नहीं रहेंगे।

मुझे विदेश मंत्रियों के कॉल आते हैं, जो सबसे पहले पुलवामा हमले पर शोक जताते हैं फिर एकजुटता प्रकट करते हैं और इसके बाद वे धीरे से कहते हैं कि हमें लगता है भारत स्थिति को खराब नहीं करेगा। इस पर मेरा जवाब रहता है – नहीं। मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि भारत स्थिति को खराब नहीं करेगा, लेकिन कोई भी आतंकी हमला हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे क्योंकि पुलवामा हमले को हम अपनी नियति नहीं कह सकते।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.