नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जींस वाले बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीति दल और सेलेब्रिटी लगातार तीरथ सिंह रावत के बयान की आलोचना की है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में तीरथ रावत पर तंज कसा है। प्रियंका ने ट्वीट कर आरएसएस के खाकी-नेकर में बीजेपी नेताओं की तस्वीरों को शेयर किया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने ट्विट कर लिखा, ‘ओह माय गॉड!!! उनके घुटने दिख रहे हैं’। प्रियंका गांधी ने इस कमेंट के साथ एक तस्वीर भी साझा की हैं। उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं।

Oh my God!!! Their knees are showing
#RippedJeansTwitter pic.twitter.com/wWqDuccZkq
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 18, 2021
कांग्रेस नेतीरथ सिंह रावत के कथित विवादित बयान को लेकर गुरुवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व उनसे इस्तीफा देने के लिए कहें। गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कथित तौर पर कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है तथा उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।
कई महिला नेताओं ने ट्विट कर मुख्यमंत्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आज संसद में सीएम रावत को जमकर घेरा। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं। सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा।