विक्रम उसेंडी बनें भाजपा अध्यक्ष

विक्रम उसेंडी बनें भाजपा अध्यक्ष

रायपुर। कांकेर के सांसद विक्रम उसेंडी छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में आज इसका ऐलान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी तक धरमलाल कौशिक निभा रहे थे। हालांकि कई नाम चर्चा में थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने आज उसेंडी के नाम पर मुहर लगा दी। समझा जाता है, बस्तर में मतदाताओं को साधने के लिए बस्तर के सांसद को इस पद के लिए चुना है। इसके साथ ही अहम यह भी है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी ने आदिवासी कार्ड चलते हुए उसेंडी को मौका दिया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.