महामिलावट है महागठबंधन – शाह
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। नक्सलवाद से प्रभावित छत्तीसगढ में बीते पंद्रह सालों में भाजपा की सरकार रहते तक नक्सलवाद के नियंत्रित रहने का दावा करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया जहाँ जहाँ कांग्रेस की सरकार बनी वहाँ नक्सलवाद बढ़ा है, छत्तीसगढ में पंद्रह साल में नक्सलवाद कम हुआ लेकिन अब फिर से कांग्रेस की सरकार है, समझ लो कोई तो रिश्ता है इस पार्टी का नक्सलियो से। अमित शाह ने अपने भाषण में भरपूर तल्ख़ी और तंज को शामिल रखा, अमित शाह ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और कह गए चालीस लाख घुसपैठियों को हमने निकाला।
अमित शाह ने विपक्ष के महागठबंधन को महामिलावट नाम दिया। अमित शाह ने दावा किया है छत्तीसगढ की सभी ग्यारह सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। अभी अभी प्रदेश अध्यक्ष कह रहे थे कि यहाँ पर हम चुनाव हार गए। मैने कहा कि हमे चिंता करने की जरूरत नहीं है, हमारे कार्यकर्ता हार नहीं माने और कार्य करते चले गए जिसका परिणाम आप देख सकते हैं कि जो पार्टी लोकसभा में कभी 11 सीट हुआ करती थी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। आज देश मे किसी पार्टी के सबसे ज्यादा सांसद हैं तो ये भारतीय जनता पार्टी की है सबसे ज्यादा विधायक, जिला पंचायत, है तो ये भारतीय जनता पार्टी है। इसलिए जो लोग ये प्रयास लगा रहे हैं उनको मैं कहना चाहता हूं कि जो भी दो दो हाथ करेंगे वो ऐसी पटकनी खाएंगे।
15 साल के अंदर रमन सिंह की सरकार ने दिखा दिया कि निचले तबके तक विकास का काम कैसे होता है? बच्चों को शिक्षा देने वाला मुख्यमंत्री, नक्सलवाद को खत्म करने वाला मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ही हो सकता है। अमित शाह ने कहा कि इस बार दुर्ग समेत सभी लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। 55 सालों में देश के लिए कांग्रेस ने क्या किया। हमने 55 महीने में देश के गरीबों के घर से धुंवा निकालने का काम, 12 करोड़ गरीबों को बीमा देने का काम 50 करोड़ गरीबों को पांच लाख का इलाज देने का काम किया है। मोदी सरकार ने 55 महीनों में देश की सीमा को सुरक्षित रखने का काम किया है। इनके समय मे आतंकवादी सेना का गला काट के ले जाते थे। आज दुश्मनों के घर मे घुस के उन्हें खत्म करने का काम मोदी जी ने किया है।
00 कांग्रेसशासनकाल में बढ़ा है नक्सलवाद