कलेक्टर विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे आज

कलेक्टर विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे आज

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे 8 मार्च 2019 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उपसंचालक समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत सहित संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। इसी तरह 9 मार्च 2019 को दोपहर 12 बजे मंगल भवन पथरिया एवं 13 मार्च 2019 को दोपहर 12 बजे सांई मंगलम भवन लोरमी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.