सेना की PAK को चेतावनी, रिहाइशी इलाकों पर की फायरिंग तो नहीं छोड़ेंगे

सेना की PAK को चेतावनी, रिहाइशी इलाकों पर की फायरिंग तो नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के लिए की गई एयरस्ट्राइक्स के बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। महज कुछ ही दिनों के भीतर पाकिस्तान ने गोलीबारी करके एलओसी के पास कई इलाकों को निशाना बनाया है।

इसको लेकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए नागरिक वाले इलाकों को निशाना न बनाने को कहा। इस चेतावनी के बाद एलओसी पर शांति कायम है। सेना ने अपने बयान में कहा है कि पिछले 24 घंटों में पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी और सुंदरबनी जैसी जगहों पर लगातार गोलीबारी की है। बयान में आगे कहा गया है कि भारत ने पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया है। भारत की ओर से कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

इससे पहले जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच बुधवार को भारी गोलाबारी हुई जिसे रक्षा अधिकारियों ने एक ही दिन में तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन बताया। सुबह करीब 10.30 बजे पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को जारी रखते हुए एक दिन में तीसरी बार संघर्षविराम उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि रजौरी के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों और तोपों से भारी गोलीबारी और गोलाबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका दृढ़ता और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। वहीं, राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में मंगलवार को भी दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इस दौरान राजौरी के कलाल इलाके में एक सैनिक घायल हो गया था। इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर की दूरी के भीतर सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.