दो पालियों में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा 10 को, बनाए 29 केन्द्र
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट 2019) 10 मार्च को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली संबंधित परीक्षा केन्द्रों में प्रात: 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 29 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में 17 हजार 32 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों के गोपनीय सामाग्री प्राप्त करने, जमा करने और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। उन्होंने परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यलाय केरा रोड जांजगीर के लिए आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री अरविन्द पटले, परीक्षा केन्द्र आर.के.आर. शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पेंड्री जांजगीर के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के अल्का शुक्ला, परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर के लिए जांजगीर-नैला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, परीक्षा केन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय महाविद्यालय जांजगीर (खोखराभांठा) के लिए जिला पंजीयक श्रीमती उषा साहू, परीक्षा केन्द्र ज्ञानरोशनी लोक कल्याण संस्था खोखरा जांजगीर के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री मनीष मिश्रा, परीक्षा केन्द्र केसरी शिक्षण समिति खोखरा जांजगीर के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी श्री जे.के. बावड़े, परीक्षा केन्द्र कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जांजगीर के लिए कृषि विभाग के उप संचालक श्री एम.आर. तिग्गा और परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा जांजगीर के लिए जिला शिक्षा कार्यालय जांजगीर के क्रीडा अधिकारी श्री एन.पी. गोपाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसी तरह परीक्षा केन्द्र शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट जांजगीर के लिए जिला खनिज अधिकारी, परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमाकं-1 जांजगीर के लिए वन विभाग अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील बच्चन, परीक्षा केन्द्र हनुमान बगस गट्टानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के लिए मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री एस. एस. कंवर, परीक्षा केन्द्र श्री हरिराम गट्टानी मेमोरियल जयभारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर के लिए नवागढ़ के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परीक्षा केन्द्र ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के लिए श्रम पदाधिकारी श्री बी.आर. पटेल, परीक्षा केन्द्र ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा रोड जांजगीर के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एच आर चैहान, परीक्षा केन्द्र सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यानलय नैला-जांजगीर के लिए महिला बाल विकास विभगा के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, परीक्षा केन्द्र ज्ञानज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के लिए रेशम विभाग के जिला रेशम अधिकारी श्री एस.के. पटेल और परीक्षा केन्द्र विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर लिंक रोड के लिए जनपद पंचायत नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में परीक्षा केन्द्र एमएमआर शासकीय पीजी कालेज चांपा वार्ड नंबर-22 जगदल्ला चांपा के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, परीक्षा केन्द्र महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा के लिए जनपद पंचायत मालखरौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परीक्षा केन्द्र शासकीय हाई स्कूल बरपाली चांपा (तपसी बाबा पेट्रोल पम्प के सामने) के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग चांपा के कार्यपाालन अभियंता, परीक्षा केन्द्र सस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा (शासकीय बीडीएम हास्पिटल के पास) के लिए नगर पालिका परिषद चांपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, परीक्षा केन्द्र लायंस ई हायर सेकेण्डरी स्कूल चांपा के लिए जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा के लिए जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी चांपा के लिए जनपद पंचायत बम्हनीडीह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के लिए बम्हनीडीह के विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी को परीक्षा के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र इन्द्रजीत सिंह शासकीय महाविद्यालय अकलतरा के लिए जनपद पंचायत अकलतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा के लिए अकलतरा के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मण सराफ, परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा के लिए नगर पालिका अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी और परीक्षा केन्द्र आरके सिंह उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा के लिए अकलतरा के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने नियुक्त इन पर्यवेक्षकों को परीक्षा केन्द्रों के लिए गोपनीय सामाग्री जिला कोषालय जांजगीर से प्राप्त करने और केन्द्राध्यक्षों के साथ गोपनीय सामाग्री समन्वय केन्द्र टीसीएल पीजी कालेज जांजगीर में जमा करने के निर्देश दिये हैं।