महीनेभर में बदल गए कांकेर कलेक्टर डोमन
रायपुर। चुनाव आयोग की अनुशंसा पर कांकेर कलेक्टर डोमन सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह कुमारलाल चौहान को कलेक्टर बनाया गया है। डोमन सिंह को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
बताया गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर डोमन सिंह को पिछले माह ही मुंगेली से कांकेर कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। उन्हें एक माह भी नहीं हुए हैं और उन्हें हटाकर मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक डोमन सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के ही रहवासी हैं। आयोग के नियम के मुताबिक चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारी को उस क्षेत्र का रहवासी नहीं होना चाहिए। डोमन सिंह के ही बैचमेट दुर्ग में अपर कलेक्टर कुमारलाल चौहान को कांकेर कलेक्टर बनाया गया है। राज्य शासन ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश को ध्यान में रखकर तबादले किए हैं।